Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ के ज्वेलरी दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार की अहले सुबह बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर के समीप बाजारटाड़ स्थित एक ज्वेलरी दुकान मे अचानक आग लग गयी। इस हादसे में दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुकान शिवनाथ प्रसाद सोनी के पुत्र संतोष सोनी की है जो शुक्रवार देर रात रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। आज सुबह उसे पता चला कि उसकी दुकान में आग लग गयी है। यह सूचना बालूमाथ में आग की तरह फैल गयी और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस आग की घटना में जेवरात बनाने की मशीन, बैटरी, इन्वर्टर, रैक, काउंटर, चौकी समेत कई अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत एक लाख से अधिक बतायी जा रही है। आग कैसे लगी या किसने लगायी इसका पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग नहीं लगी।

इधर, घटना की जानकारी तत्काल बालूमाथ थाने को दी गयी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।