Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: महुआडांड़ में एक जंगली भालू ने युवक पर किया हमला, रेफर

लातेहार : जिले के महुआडांड़ वन क्षेत्र के केवरकी गांव के समीप जंगल में महुआ लेने गये युवक पर रविवार को एक जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार केवरकी गांव निवासी संदीप टोप्पो कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ रविवार को जंगल में महुआ चुनने गया था। इसी बीच अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से घबराये संदीप का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी शोर मचाने लगे। इस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से संदीप के चेहरे और आंखों में गंभीर चोटें आयी हैं। ग्रामीण उसे महुआडांड़ अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।

घटना के बाद वन विभाग ने घायल संदीप के इलाज के लिए सरकार के प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि प्रदान की और आश्वासन दिया कि घायल के इलाज के लिए हर संभव मदद की जायेगी।