Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में चला सघन वाहन जांच अभियान, 30 हजार वसूला जुर्माना

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर प्रभारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने मनिका प्रखंड मुख्यालय के थाना परिसर और हेरहंज मोड़ के पास मुख्य पथ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मौके पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चेकिंग किया गया। मौके पर बिना हेलमेट के दर्जनों बाइक सवारों को पकड़ा गया और जुर्माना लगाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर डीटीओ कार्यालय के ऋषि राज ने बताया कि लगभग 30 हजार रुपये के राजस्व की वसूली हुई है। मौके पर पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग, ड्रिंक ड्राइव और बिना हेलमेट के वाहन चालकों को भी पकड़ा। वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन के चालकों को भी पकड़कर जुर्माना लगाया।

मनिका थाना परिसर के पास एसआई प्रदीप राय, एएसआई राम प्रताप सिंह समेत कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे। जबकि हेरहंज मोड़ पर एसआई राजकुमार तिग्गा, पुलिस बल के जवानों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान में मौजूद थे।