Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार में पूर्व माओवादी सब जोनल कमांडर के बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बीदिर गांव में पूर्व माओवादी सब जोनल कमांडर बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी के पुत्र सकलदीप गंझू (25) का शव घर के पास कुएं से बरामद किया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि बुधवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

मृतक के पिता बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी ने बताया कि बुधवार की रात वह घर के बगल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह रात करीब एक बजे तक विवाह समारोह में मौजूद था। गुरुवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। इसके बाद परिजनों ने हेरहंज थाने को सूचना दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में सदल बल सहित बीदिर गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक घर में लाश पड़ी थी।

आपको बता दें कि बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी भाकपा माओवादी के पहले सब जोनल कमांडर थे। इसके बाद टीएसपीसी में सब जोनल कमांडर के पद पर कार्यरत रहते हुए 24 जनवरी 2020 को उन्होंने पुनर्वास नीति के तहत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वहीं मृतक सकलदीप गंझू का एक पुत्र है। मृतक सकलदीप छोटा बेटा था। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।