Breaking :
||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: साप्ताहिक बाजार में तिरपाल लगाने को लेकर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

अमित कुमार/लातेहार

लातेहार : जिला मुख्यालय के बाजारटांड़ स्थित मंगलवारीय साप्ताहिक बाजार में शाम करीब सात बजे बारेसांढ़ निवासी संतोष कुमार ने लातेहार जुबली चौक निवासी रंजीत कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद पर धारदार हथियार (हसुआ) से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिरपाल लगाने को लेकर पहले भी दोनों युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इसी बात से नाराज युवक संतोष कुमार ने रंजीत पर हमला कर दिया। हमले में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसके पेट से अतरियां बाहर आ गया। इस दौरान साप्ताहिक बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। हमलावर ने भीड़ का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और थाने को सौंप दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर सुनील भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख रिम्स रेफर कर दिया।

इस संबंध में डॉ. सुनील कुमार भगत ने बताया कि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।