Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

डालटनगंज: नशीला पदार्थ खिलाकर गढ़वा के युवक को दोस्तों ने लूटा

पलामू : बाहर के प्रदेश में रहकर मजदूरी करके लौटे युवक को उसके दो दोस्तों ने झांसे में लेकर पहले उससे जमकर खर्च कराया गया, बाद में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर 15 हजार रुपये, मोबाइल, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज लूट लिए। नशीला पदार्थ खिलाये जाने के कारण युवक करीब 15 घंटे तक बेहोश भी रहा। होश में आने के बाद युवक ने आप बीती सुनायी। सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गढ़वा के झलुआ निवासी इस्तेखार इर्द की छुट्टी बिताने के बाद छतीसगढ़ के रायगढ़ में काम करने गया था। इसी बीच ससुराल में शादी होने के कारण वह घर लौट रहा था। मंगलवार को रायगढ से चला। बुधवार की सुबह इस्तेखार गढ़वा ऑटो स्टैंड में पहुंचा। यहां उसे उसके गांव के नौशाद और आशीम अंसारी मिले। दोनों इस्तेखार को देखते ही प्रसन्ता व्यक्त की। दोनों ऑटो चलाते हैं। साथ ही जिद करके इस्तेखार को बाइक पर बैठा लिया और डालटनगंज घूमने के लिए लेकर पहुंच गये। बुधवार को 12 बजे दिन में तीनों डालटनगंज में पहुंचे और दिन भर खाया-पिया। शाम साढ़े पांच से 6 बजे के करीब गढ़वा जाने के लिए तीनों निकले।

पुलिस का कहना है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर मंगरदाहा घाटी में बुधवार की रात करीब 11 बजे इस्तेखार को बेहोशी की हालत में पाया। उसे एम्बुलेंस से एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। रात भर इलाज चलने के बाद गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उसे होश आया।

इस्तेखार ने एमआरएमसीएच में जानकारी दी कि उसने दोनों दोस्तों के साथ गांजा पिया था। संभावना है कि इसी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसने बताया कि 15 हजार नकदी, मोबाइल फोन सहित अन्य कागजात उसके पास से गायब हैं। इस्तेखार ने यह भी बताया कि उसे परिजनों ने जानकारी दी है कि रात 11 बजे उसी के मोबाइल फोन से उसके दोनों दोस्तों ने उसकी पत्नी को फोन किया और बताया कि इस्तेखार का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद मोबाइल ऑफ कर दिया। इस्तेखार ने आशंका जतायी है कि लूटपाट के इरादे से उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाया और फिर अपना शिकार बनाया।