Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका जिला परिषद सदस्य की बेकाबू स्कॉर्पियो ने युवक को चपेट में लिया, बिजली के पोल में मारी टक्कर

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : बुधवार की सुबह मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग पर एफसीआई गेट के पास जिप सदस्य बलवंत सिंह की तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने एक युवक को चपेट में लेते हुए बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के पोल के तीन टुकड़े हो गये और स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसकी चपेट में आने से भदई बथान गांव निवासी नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि स्कॉर्पियो सवार बाल-बाल बच गये।

मिली जानकारी के अनुसार मनिका थाने की ओर से पचफेड़ी चौक की ओर स्कॉर्पियो आ रही थी। इसी दौरान वाहन के चालक ने संतुलन खो दिया और नीतीश को चपेट में लेते हुए सीधे बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल के दो-तीन टुकड़े हो गये। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उधर, आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को मनिका अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिव्य क्षितिज कुजूर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिप सदस्य बलवंत सिंह हादसे के समय वाहन में नहीं थे। वाहन के अंदर कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के वक्त बिजली नहीं थी, हालांकि बिजली के पोल के तार ने चालक को बचा लिया। पोल का तार टूटा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बाद में जेसीबी लाकर स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। पोल टूटने के बाद इलाके में बिजली गुल हो गयी।

खबर लिखे जाने तक बिजली का पोल नहीं लगाया गया था। गर्मी के कारण लोग बेबस नजर आये। इस संबंध में जेई अंकित कुमार ने बताया कि कर्मियों को निर्देश दिये गये हैं। पोल लगाकर बहुत जल्द बिजली सेवा बहाल कर दी जायेगी।