Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह

पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड के कमारू गांव मायका से ससुराल झाबर के नउवाढोडा गांव जाने के लिए निकली सुषमा देवी (22) 12 माह के दूधमुंहे बच्चे अंकुर कुमार के साथ लापता है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी महिला को कोई अता पता नहीं चल पाया है। लड़की के पिता विगन भुइयां ने सतबरवा थाना पुलिस को सूचना देकर खोजबीन करने का आग्रह किया है।

बताया जाता है कि गत 20 सितंबर दिन बुधवार को सुषमा देवी अपने मायका कमारू गांव से ससुराल झाबर के नउवाढोड जाने के लिए बेटे के साथ एक ऑटो में सवार होकर अपनी चाची कांति देवी के साथ निकली थी। इसी क्रम में मां-बेटा सतबरवा पुराना थाना के पास उतरी और चाची को बताया कि हम दोनों दूसरे ऑटो से अपने ससुराल चले जायेंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, लड़की के ससुर कोना भुइयां ने बताया कि बहू किसी के साथ नहीं गयी होगी। वह काफी सीधी लड़की है। उसका पति बाहर में रहकर काम करता है। वही पुत्री और नाती की खोजबीन माता-पिता के द्वारा कई जगहों पर की गयी। लापता होने के तीन बाद शनिवार को सतबरवा थाना को सूचना दी गयी है।

पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के पास एक मोबाइल है, जिसका नंबर 9234904608 है। मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। लड़की के चाचा गोविंद भुइयां ने भतीजी और उसके पुत्र के बारे में पता चलने पर 6202518 817 पर सूचना देने का आग्रह किया है।

Palamu Crime News Today