Breaking :
||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची को मिला स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रांची : इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखंड की राजधानी रांची ने परचम लहराया है। स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन आदि कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह अवार्ड बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023 में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार ने इस सम्मान को प्राप्त किया।

विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गये थे प्रस्ताव

यह अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड-2022 के आधार पर तैयार है। इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से साझा की गयी थी। इसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन किया। रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव ने दी बधाई

रांची स्मार्ट सिटी की इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताया है कि आने वाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने भी रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।