Breaking :
||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पोचरा में नव दिवसीय रामलीला कार्यक्रम शुरू, जीवंत चित्रण ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

लातेहार : सदर प्रखंड के हेठपोचरा शिव मंदिर के बगल में बुधवार की रात रामायण प्रचारक मंडल प्रयागराज की ओर से 9 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवित उदघाटन जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार अग्रवाल, मोती सोनी, हेठपोचरा पंचायत के मुखिया रामजी सिंह पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, नागमणि, ग्राम प्रधान रणजीत सिंह, सुनील गुप्ता, मिनी गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य रामविलास सिंह, शंभू प्रसाद, अनुपम कुमार मिश्र, शिक्षक अनूप कुमार, लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, उपेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, रिंकू प्रसाद, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

सनातन संस्कृति की रक्षा और घर्म- कर्म के प्रचार-प्रसार के लिए रामायण प्रचारक मंडल प्रयागराज ने रामलीला का सजीव चित्रण किया। बुधवार की रात कलाकारों ने दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ एवं राम जन्मभूमि आगमन, तड़का मरीचि सुबाहु वध का चित्रण कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रचारक मंडल के संचालक देवनारायण चौरसिया और अमित कुमार के ने बताया कि 23 नवंबर को सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, जनक विलाप, 24 नवंबर को परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम-सीता विवाह प्रस्तुत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि आज के इस आधुनिक युग में जब हर घर हर हाथ में मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर का कब्जा है इसके बावजूद गांव में रामलीला देखने का क्रेज लोगों में अभी भी बना हुआ है। इस दौरान राम के जन्म भूमि का वर्णन सुनकर महिलाएं भाव विभोर होकर झूमने लगी।

कार्यक्रम का संचालन अनुपम कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रिंकू प्रसाद, अनुज प्रसाद, मुकेश उरांव, रोशन प्रसाद, मुरली साव, कुलदीप बैठा, दिलीप प्रसाद, निरंजन प्रसाद, पंकज ठाकुर, रामलगन राम सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।