लातेहार: यहां देखें बालूमाथ की तीन खबरें
Balumath Latehar Latest News
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
होली के पूर्व संध्या पर शिव शक्ति हनुमंत मंदिर आदर्श नगर में भक्ति जागरण सह भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर देवनायक धाम परिसर में भक्ति जागरण सह भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को खूब झुमाया। वही कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत कर रहे लोगों को जय माता दी और जय श्री राम का पट्टा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
सम्मानित करने का कार्य मंदिर समिति के निर्मल कुमार सिंह, रति गंझू, राजकुमार भगत, ललन कुमार सिंह, विनोद साहू, शिवाकांत गुप्ता, अवधेश भगत, अरुण लाल, शशि भूषण गुप्ता, मोहन दास आदि ने संयुक्त रूप से की। जबकि भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर दशरथ पासवान, लक्ष्मण साहू, रंजीत कुमार पासवान, अजीत पासवान, उपेंद्र रंगीला, श्याम देव यादव, सिकंदर लाल, जीवन साहू, मुरलीधर तिवारी, अशोक कुमार पासवान, सुरेश राम आदि ने एक से एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को होली के पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली पर्व की अग्रिम बधाई दी गयी। वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बारियातू में प्रजापति कुम्हार महासंघ का होली मिलन समारोह
लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के प्रजापति कुम्हार महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड कार्यालय के समीप किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। महासंघ द्वारा आयोजित इस प्रखंड स्तरीय होली मिलन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रजापति ने की।
समारोह में उपस्थित भीम प्रजापति ने कहा कि होली भाइचारा की भावना और मिलन का त्यौहार ह। इसे शांति पूर्ण तरीके से मनाना चाहि। इसके पश्चात उपस्थित कुम्हार समाज के लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की पर्व की शुभकामनायें दी। साथ ही होली के गीत रअस्तुत किये गये।
समारोह में मुख्य रूप से सोनू प्रजापति, सुरेश प्रजापति, अयोध्या प्रजापति, पुनेश्वर प्रजापति ,रणधीर प्रजापति, राकेश प्रजापति ,तुलसी प्रजापति ,रमेश प्रजापति ,पप्पू प्रजापति, डॉ अर्जुन प्रजापति ,कामेश्वर प्रजापति डॉ संतोष प्रजापति,डॉ मित्यानंद प्रजापति, रोहित प्रजापति, गोपाल प्रजापति , महेंद्र प्रजापति, प्रकाश प्रजापति ,मनोज प्रजापति ,निर्मल प्रजापति ,अजय प्रजापति ,अनिल प्रजापति, रूपेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
बाइक दुर्घटना में युवक घायल बालूमाथ सीएचसी में हुआ इलाज
लातेहार : बालूमाथ चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधू ग्राम निवासी हसन खान के पुत्र तनवीर खान के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल तनवीर खान अपने घर के परिवार के लिए कपड़ा की खरीदारी करने बाइक द्वारा चंदवा जा रहा था। इसी दौरान चितरपुर ग्राम के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो हो गया।
Balumath Latehar Latest News