Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
बिहार

बिहार: जयमाला के बाद शादी से इनकार करने पर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को बनाया बंधक

बिहार के मोतिहारी जिले से ये खबर बेहद चौंकाने वाली है। जयमाला के दौरान अचानक दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। जैसे ही दूल्हे ने शादी से मना किया, गुस्साए दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर दिया।

दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन दूल्हा उसकी जिद पर अड़ा रहा। फिर दोनों पक्षों के लोग गांव के पंचों के सामने बैठ गए और शादी का खर्चा लौटाने पर लड़का पक्ष राजी हो गया और मामला शांत हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छह महीने पहले बेतिया के काली बाग मंदिर में बड़ी धूमधाम से रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। दोनों पक्षों के मेहमानों ने भी जमकर दावत का लुत्फ उठाया। शादी के समय बारात बैंड के साथ लड़की के घर पहुंची। मंच पर जयमाला भी हुई और फिर अचानक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

शुरू में लोगों को लगा कि दूल्हा मजाक कर रहा है। लेकिन कुछ देर बाद दुल्हन और उसके परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। दूल्हे ने भी चुपचाप भागने की कोशिश की। लेकिन दुल्हन के परिवार ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद मामला पंच तक पहुंचा।