Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: एनएच जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में 13 गिरफ्तार

Palamu Latest News Today

पलामू : नेशनल हाईवे-98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ को घंटों जाम रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार रात और बुधवार को की गयी कार्रवाई के दौरान जहां 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 38 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज की गयी है। 150 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

हिट एंड रन कानून के खिलाफ छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-98 बाईपास में उदयगढ़ मोड़ एवं सड़क के समीप वाहन चालकों एवं ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया था। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इस क्रम में सैकड़ो वाहन नेशनल हाईवे पर फंस गये थे। वहीं कई स्तरों पर प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी आंदोलनकारी चालकों एवं ग्रामीणों ने सड़क से जाम नहीं हटाया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को बताया कि नियम विरूद्ध भीड़ इकट्ठा कर राष्ट्रीय राजपथ को जाम कर वाहनों की आवाजाही रोकने, आगजनी कर राष्ट्रीय राजपथ को क्षति पहुंचाने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 38 नामजद और 150 अज्ञात पर केस छतरपुर थाना में दर्ज हुआ है।

घटनास्थल से चार नामजद आरोपी पीपरा थाना क्षेत्र के चपरवार निवासी प्रदीप कुमार यादव (26), विजेन्द्र यादव (22), लालबाबू यादव (24) व छत्तरपुर उदयगढ़ के प्रदीप कुमार सिंह (51) को गिरफ्तार किया गया। वहीं अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल नौ अन्य अभियुक्त नागबाबा निवासी मनीष प्रजापति (30), मंगलदीप कुमार (19), कउवल निवासी सनोज यादव (20), तेनुडीह का पवन कुमार यादव (22), रवि यादव (24), बगैया का प्रमोद यादव (35), रामगढ़ का दीपक जयसवाल (19), राकेश सिंह (21), गुड्डू पटेल (25) को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।

Palamu Latest News Today