Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूलों में भी रहेगी छुट्टी

रांची : राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक अवकाश रहेगा। मतलब इस अवधि में कोई काम नहीं होगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को बंद रखा गया है। इस संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव एल खियांग्ते को जरूरी निर्देश दिये हैं। यह विशेष व्यवस्था अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए की गयी है।

गौरतलब है कि राज्य में 22 जनवरी को अवकाश रखे जाने को लेकर सांसद संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष समेत कई भाजपा नेताओं सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की थी। मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने के अलावा स्कूलों को भी बंद रखने की अपील की थी। शहर में 22 जनवरी को अधिकांश निजी स्कूलों ने पहले ही छुट्टी दे रखी है। इसके अलावा सरकार के स्तर से निर्देश जारी होते ही अब सरकारी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।

Jharkhand Breaking News Today