Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सड़क हादसे में मारे गये हिंदूवादी नेता समेत तीन युवकों के परिजनों को मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर आक्रोशित युवकों ने किया सड़क जाम

राम कुमार जी/लातेहार

लातेहार : सड़क हादसे में मारे गये हिंदूवादी नेता अरुण उपाध्याय समेत तीन युवकों के परिजनों को मुआवजा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित युवकों ने सोमवार को सदर अस्पताल गेट के पास रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिंदूवादी नेता अरुण उपाध्याय की फ़ाइल फोटो

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान आक्रोशित युवकों ने मनिका पुलिस प्रशासन लापरवाही करना बंद करें, मनिका पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, आरोपियों को गिरफ्तार करों, पुलिस प्रशासन हाय-हाय समेत कई नारे लगा रहे थे।

आपको बता दें कि जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दोमुहान पुल के पास रविवार की शाम ट्रक और कार की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें :- मनिका दोमुहान के पास भीषण सड़क दुर्घटना में लातेहार के दो युवकों की मौत, दो गंभीर….देखें तस्वीरें

मृतकों में हिंदूवादी नेता अरुण उपाध्याय पिता रामानुज उपाध्याय (बानपुर, लातेहार), पीयूष कुमार और आदर्श कुमार लातेहार शामिल हैं। जबकि आयुष कुमार पिता स्वर्गीय मिथिलेश गुप्ता (चंदनडीह, लातेहार) सदर अस्पताल आईसीयू में भर्ती है, वहीं विशाल मेहरा (बाईपास चौक, लातेहार) को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

इधर, सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इस जाम में कई यात्री बसें मालवाहक ट्रक और चार पहिया वाहन फंसे थे।

जाम की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, सीओ रूद्र प्रताप व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी जामकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आक्रोशित युवक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

इधर, हिंदूवादी नेता अरुण उपाध्याय समेत तीन युवकों के असामयिक मौत की खबर मिलते ही लातेहार सदर अस्पताल में लोगों की भींड जमा हो गयी। जिले के कई बड़े हिंदूवादी नेता मौके पर मौजूद थे। इनकी मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है।

अपडेट: ह्त्या की आशंका, उच्च स्तरीय जांच की मांग

मौके पर हिंदूवादी नेता अरुण उपाध्याय के परिजनों ने प्रशासन को एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि गहरी साजिश के तहत उसकी हत्या की गयी है और उसे सड़क हादसे का रूप दिया गया है। परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।

आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने दो घंटे बाद हटाया जाम

सड़क हादसे में मारे गये युवकों के परिजनों को नौकरी व मुआवज की मांग कर रहे आक्रोशित युवकों ने अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार और सीओ रूद्र प्रताप के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा लिया। सड़क जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।