Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार में बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को लातेहार पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बालूमाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अन्य संगीन मामलों के आरोपी अधिकारियों पर एफआईआर करने से मुख्यमंत्री डर रहे हैं। उनके काले कारनामे की फाइल दबाकर रखे हुए हैं। ईडी मुख्यमंत्री से लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के लिए कह रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने माता बहनों के लिए शौचालय व गैस चुल्हा देने का काम किया। युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार माफियाओं और दलालों को संरक्षण देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल है। पुलिस वालों को शहर और गांव की सुरक्षा को छोड़ वसूली कराने में लगा दी है। कहा कि भाजपा शासित सरकार में यही पुलिस कर्मी और अधिकारी थे, जो पूरी लगन से कानून व्यवस्था का पालन कराते थे। लेकिन वर्तमान की सरकार अपनी जेब भरने में पुलिस कर्मी और अधिकारी को लगा दी है।

उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधिकारियों से अपील की और कहा कि यदि अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो भाजपा की सरकार आने पर आपके विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बगैर चढ़ावा का जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। इससे जनता में वर्तमान सरकार के विरूद्ध आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान ED द्वारा समन का भी जिक्र किया और कहा कि जो अपने आप को आंदोलनकारी होने की बात करते हैं। वही आज कानून के समक्ष जाने से डर रहे हैं। कहा कि जब गलती नहीं किये तो ED का सामना करें और सवालों का जवाब दें।

इससे पूर्व बालूमाथ पहुंचने पर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का पारंपरिक तरीके से फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने पहले नौ वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुए जनता के बीच उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा यह यात्रा हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार व जल, जंगल, जमीन से जुड़े लोगों को बेघर करने के विरूद्ध है। इस कार्यक्रम में राज्य के महामंत्री से लेकर मंडल अध्यक्ष तक के नेता समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Babulal Mrandi Latehar Balumath