Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

इश्क चढ़ा परवान तो भाई ने रेलवे स्टेशन पर ही भर दी बहन की मांग

Palamu Latest News Today

पलामू : डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक भाई ने बहन से शादी कर ली। भाई ने बहन की मांग भर दी। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। शादी करने के बाद दोनों ने अपने परिजनों को सूचना दी तो उनके परिजन मेदिनीनगर शहर थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को शहर थाना ले आयी और जरूरी जानकारी लेकर कार्रवाई कर रही है।

लड़का पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। लड़की की उम्र 17 वर्ष बतायी जा रही है जबकि लड़के की उम्र 20 वर्ष के आसपास बतायी गयी है। दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं और लड़का और लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए अड़े हुए हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दी। साथ ही जीने मरने की कसमें खायी। यह खबर सुनते ही दोनों के परिजन अवाक रह गये। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस एहतियात के तौर पर दोनों को थाने ले आयी है। शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दोनों के परिजनों को साथ बैठाकर मामले को सुलझाने में लगे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों ने कहीं का न छोड़ा, सब इज्जत पानी में मिला दिया।

दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों फोन पर खूब बातें करते थे। परिजनों को भाई-बहन का रिश्ता समझ कभी ऐसा नहीं लगा। लड़की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से डालटनगंज पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर दोनों ने मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने शादी करने की इच्छा जतायी और रेलवे स्टेशन पर ही लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया।

Palamu Latest News Today