Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

27 दिसंबर को लातेहार आयेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

लातेहार : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 दिसंबर को लातेहार आयेंगे। मुख्यमंत्री सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन जोरदार तैयारी कर रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री 400 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही आम लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से चल रही है। मंच और पंडाल बनाने का काम अंतिम चरण में है। यहां 5 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

जिले के उपायुक्त हिमांशु मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 27 दिसंबर को लातेहार के कुंदरी गांव पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाना है। कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी होगा। ग्रामीणों के बीच वन पट्टा का वितरण भी किया जायेगा।

उपायुक्त ने आम लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। यहां बता दें कि कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा।

CM Hemant Soren Come Latehar