Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

टोरी-बालूमाथ-शिवपुर थर्ड रेल लाइन निर्माण साइट पर अपराधियों का हमला, बाइक सवार तीन अपराधियों ने की गोलीबारी, बाल बचे लोग

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरू रेलवे ओवरब्रिज के पास टोरी-बालूमाथ-शिवपुर टोरी थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी साईं कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाइवा पर मंगलवार की शाम अपराधियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में हाईवा चालक और खलासी बाल बाल बच गये। इस घटना के बाद लोग भयभीत हैं और कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।

बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा हाईवा वाहन पर सामने से गोलीबारी की गयी है। हाइवा का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वहां पर दो गोलियों के निशान अलग-अलग जगहों पर बन गये हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल हथियारबंद तीन अपराधियों ने ‘यह घटना कान का पर्दा खोलने के लिए किया गया’ का नारा लगाते हुए फरार हो गये। अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे।

इधर बालूमाथ थाना पुलिस घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच गयी है। इस घटना की पुष्टि करते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा और एक डिफ्यूज गोली बरामद की गयी है। पुलिस मामले की छानबिन कर रही है।

हालांकि इस घटना को किस आपराधिक संगठन का हाथ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल बालूमाथ थाना पुलिस विभिन्न सड़कों की घेराबंदी कर अपराधियों की धार-पकड़ के लिए छापामारी कर रही है।

मालूम हो इसके पूर्व भी पिछले वर्ष 18 फरवरी 2022 को अमन साहू गिराेह के अपराधियों द्वारा जरी ब्रिज के पास फायरिंग की गयी थी। जिसमें कई कर्मी बाल बाल बच गये थे।

Tori-Balumath-Shivpur third rail line Criminals attack