Saturday, February 15, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में 11.590 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, श्रीराम नामक यात्री बस से हुई गिरफ्तारी

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने आज श्रीराम नामक यात्री बस से 11.590 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर चंद्रोती देवी पति स्व नंदलाल गुप्ता (धर्मभक्ति, सोलवा, सूरत, गुजरात) की रहने वाली है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने प्रेस वार्ता में बुधवार को बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अवैध गांजा लेकर श्रीराम नामक यात्री बस से गढ़वा की ओर जा रही है। इस सूचना पर शहर के थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान थाना चौक के पास श्रीराम बस की जांच की गयी। महिला ड्राइवर की सीट के पीछे वाली सीट पर बैठी थी। महिला आरक्षी की मदद से जब महिला के पास रखे अमेरिकन टूरिस्टर कंपनी के दो बैग की तलाशी ली गयी तो उसके पास से चार पैकेट गांजा (11.590 किलोग्राम) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ उड़ीसा के भुवनेश्वर से गांजा लेकर ट्रेन से रांची पहुंची थी। लेकिन हटिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने महिला के साथ तस्करी में शामिल तीन अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महिला अकेले ही रांची आईटीआई बस स्टैंड पहुंची और वहां से श्रीराम नाम की बस पकड़कर गढ़वा जा रही थी। महिला गढ़वा से जबलपुर होते हुए गुजरात जाने वाली शक्तिपुंज ट्रेन पकड़ने वाली थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पहले भी अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करती रही है। इससे पहले वह अपने पति नंदलाल गुप्ता की हत्या के मामले में जेल भी जा चुकी हैं। महिला तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

इस छापेमारी अभियान में सीओ रुद्र प्रताप, पुअनि रोहित कुमार महतो, गौरव सिंह, मो. शाहरुख, सअनि कुबेर प्रसाद देव समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Latehar Latest News Today