Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज थाना पुलिस ने पांच एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पांच एकड़ में लगे पोस्ते (अफीम) की खेती को नष्ट कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के आशुवे गांव के जंगल में कुछ लोगों के द्वारा अवैध पोस्ते की खेती करने की सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी जिसके आदेश पर हुम्बू पुलिस पिकेट के आईआरबी जवान व हेरहंज थाना पुलिस बल के जवानों के साथ छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के आशुवे गांव के जंगल में पांच एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को ट्रैक्टर की मदद से विनिष्ट कर दिया गया है।

हालांकि पोस्ते की खेती किन लोगों की संलिप्तता है यह सुनिश्चित नहीं हो सका है। पोस्ते की खेती में लगे लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

छपामारी दल में पुअनि विश्वजीत कुमार तिवारी के आलावे हेरहंज व हुम्बू पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे।