Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, 16 लड़कियां मुक्त

लातेहार : पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार 16 लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस दौरान एक लड़के को भी मुक्त कराया है।

बरामद लड़कियों में से 12 लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि चार लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। दिल्ली समेत बड़े शहरों में छापेमारी कर लड़कियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मानव तस्करी के धंधे में संलिप्त सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी अंजनी अंजन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लड़कियों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने कड़ी मेहनत की और कई बड़े शहरों में छापेमारी की और 16 लड़कियों को सुरक्षित बचाया। उन्होंने कहा कि छापेमारी जारी रहेगी। संभावना है कि जल्द ही अन्य लड़कियों को भी सुरक्षित मुक्त कराकर उनके घर भेज दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियों के यौन शोषण के मामले भी सामने आये हैं। इसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

एसपी ने बताया कि मानव तस्करी के आरोपी गोपीचंद महतो (गुमला), अनिमा नगेसिया, शैलेन्द्र नगेसिया, मनोज प्रसाद, संदीप कुमार बड़ाइक (सभी महुआडांड, लातेहार), विकास नगेसिया (चाईबासा) और सुनीता मुंडा (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया है।

बच्चियों को मुक्त कराने में पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, अवर निरीक्षक सुमित यादव, आशुतोष यादव, मोहम्मद जफर आलम, अजय कुमार दास, राहुल कुमार मेहता, दिलीप कुमार दास, पुलिस कर्मी श्रीकांत कुमार, पंकज कुमार, मूगी सोरेन, गोदलिवा कुजूर आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Latehar Human Trafficking News