Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

NDA की बैठक में बोले प्रदेश प्रभारी- लोकसभा चुनाव में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट

रांची : भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनों पक्षों एनडीए और इंडी गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी गठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं।

वाजपेयी ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियां आज मोदी को इसलिए हटाना चाहती हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे। उन्होंने कहा कि जनता के लूटे पैसे को पाई-पाई वापस कराना यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच मोदी सरकार की अपार उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर घर जायें। लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमें संपर्क, संवाद और समन्वय से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं। हम घर-घर जाकर मोदी का संदेश पहुंचायें, उनका प्रणाम कहें। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग, समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें। साथ ही कहा कि जनता मोदी को तीसरी बार और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए उत्सुक है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही। पिछले दस वर्षों में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये। देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करती है। हमारे लिए देश की सेवा सर्वोपरी है। मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं में देश को मजबूत किया है। राष्ट्र की आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आ विश्वास से भरा हुआ है। चुनाव के बीच के केंद्र सरकार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 100 दिनों में होने वाले कार्यों की तैयारी कर रही। साथ ही कहा कि भाजपा 2024 के संकल्प पत्र में जनता से प्राप्त सुझावों को समाहित करेगी।

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के लिए केवल एक ही चेहरा है नरेन्द्र मोदी। जनता मोदी को जिताने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हम टीम झारखंड बनाकर काम करना है। जनता का विश्वास जीतना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उन्होंने प्रत्याशियों को प्रचार अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि छह अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा अपने अपने घरों पर अवश्य लगायें।

बैठक में अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा उम्मीदवार, लोकसभा प्रभारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित आजसू पार्टी के प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jharkhand BJP Latest News