Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार पुलिस ने फिर नौ नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया, एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Latehar Human Trafficking News

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में अवैध मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक और अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से नौ नाबालिग लड़कियों को बचाया गया है।

गुरुवार को एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मानव तस्करी के आरोप में मनोज यादव पिता स्व. लक्ष्मण यादव (महुआडांड़, लातेहार) को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस पर कार्रवाई करते हुए लातेहार पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और पानीपत में छापामारी कर नौ नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर लातेहार लाया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बचायी गयी सभी लड़कियां छत्तीसगढ़ के लातेहार जिले के महुआडांड़ और बलरामपुर जिले की रहने वाली हैं। इनमें अधिकतर लड़कियाँ सुदूर इलाकों के आदिम जनजातीय समुदायों से आती हैं।

एसपी ने कहा कि मानव तस्करी एक जघन्य अपराध है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई ग्रामीण आदिवासी इलाकों में गरीबी और अशिक्षा के कारण मानव तस्कर ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर नाबालिग लड़कियों को घरेलू काम के लिए महानगरों में भेज रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर एक एसआईटी का गठन किया गया और 9 नाबालिग लड़कियों को दिल्ली, चंडीगढ़ और पानीपत से छुड़ाकर लातेहार लाया गया।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मानव तस्करी का खेल चार सीरीज में होता है। इस सीरीज का पहला एपिसोड एजेंट है, जो आसपास के गांवों के आदिम जनजातियों के गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें पैसे और काम का लालच देता है और फिर लड़कियों को महानगरों में ले जाकर फर्जी प्लेसमेंट एजेंटों तक पहुंचाता है।

सीरीज के दूसरे एपिसोड में बच्चों को प्लेसमेंट एजेंट के पास ले जाकर दो हफ्ते तक रखकर काम के बारे में सिखाया जाता है। यहां लड़कियों का पहचान पत्र और मोबाइल फोन जमा कर लिया जाता है। जिसके कारण वह अपने परिवार के संपर्क में नहीं रह पाते। यहां लड़कियों का नाम और पता बदलकर फर्जी पहचान पत्र बना दिया जाता है। ताकि लड़कियों की पहचान न हो सके।

सीरीज के तीसरे एपिसोड में लड़कियों को क्लाइंट के पास भेजा जाता है। इसके बदले में वे क्लाइंट से हर महीने कमीशन के तौर पर मोटी रकम लेते रहते हैं।

सीरीज के चौथे एपिसोड में मानव तस्कर क्लाइंट से हर महीने पैसे लेता है, लेकिन लड़कियों के परिवारों को कोई पैसा नहीं दिया जाता है। लड़कियों को अपने परिवार से बात करने की भी इजाजत नहीं दी जाती है। एसपी ने यह भी बताया कि इन मासूमों को दिल्ली, चंडीगढ़ और पानीपत जैसे महानगरों में बेच दिया जाता है।

आपको बता दें कि इससे पहले की कार्रवाई में 17 लड़कियों को छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। जबकि 7 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे अभियान में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि काम के दौरान बच्चियों का यौन शोषण भी होता है। साथ ही उनके पैसों की हेरा फेरी भी होती है।

लातेहार पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव, महुआडांड़ पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार दास, सुमित यादव, हेरहंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रूपलाल प्रसाद, लातेहार पुलिस अवर निरीक्षक मो. शाहरुख, आरक्षी पंकज कुमार, महिला आरक्षी मुगी सोरेन, गोदलिवा कुजूर शामिल है।

Latehar human trafficking News