Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: हथियार के बल पर पंचायत समिति सदस्य के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव में मंगलवार की रात नकाबपोश डकैतों ने पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो के घर डाका डाला। इस दौरान डकैतों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे वे लोग अपने घर में थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग उसके घर का दरवाजा खोलने लगे। जब उसकी सास ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर नकाबपोश अपराधियों को खड़ा देख चिल्लाने लगी, जिस पर अपराधियों ने उसकी सास को धक्का दे दिया और हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद डकैतों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि डकैतों की संख्या करीब छह थी। इनमें से पांच डकैत हथियार के साथ घर के अंदर थे और एक डकैत घर के बाहर पहरा दे रहा था। उन्होंने बताया कि उनके ससुर कलीम मियां इलाज के लिए फैजाबाद जाने के लिए मंगलवार को ही घर से निकले थे। घर में परिवार के केवल चार सदस्य थे। उनमें से तीन महिलायें थीं।

पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे नकदी के अलावा सभी के आभूषण भी लूट लिये। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगी।

Latehar Latest News Loot