Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: दो नाबालिगों से गैंग रेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल

लातेहार : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के दो दलित लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गढ़वा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सियाराम शरण मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा और मनोबर अंसारी शामिल हैं। दोनों गढ़वा के दुबेमरहटिया और कोरवाडीह के रहनेवाले हैं।

एसपी अंजनी अंजन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 29 जून को बरवाडीह थाना क्षेत्र की दो लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। सात जुलाई को एसआईटी ने दोनों लड़कियों को गढ़वा से मुक्त कराया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गत सात जुलाई को ही गढ़वा से ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि घटना के मुख्य आरोपी सियाराम शरण मिश्रा उर्फ़ चिंटू मिश्रा और मनोबर अंसारी को आज 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: दो नाबालिगों का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गढ़वा से गिरफ्तार

लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि वे लोग किसी काम से गढ़वा गये थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने का झांसा देकर एक घर में ले गये और उन्हें कैद कर लिया। यहां एक सप्ताह तक दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ दिलु लोहरा, बरवाडीह सर्किल इन्स्पेक्टर शशि रंजन कुमार, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सरदार, सैट-45 के आरक्षी अनिल कुमार यादव, गणेश प्रजापति, अखिलेश्वर राम, आरक्षी चालक राकेश कुमार तिवारी व गढ़वा सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Latehar Crime News Today