Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में अंतरराज्यीय गिरोह के नौ अपराधी गिरफ्तार, दो करोड़ की रंगदारी मांगने सहित आधा दर्जन मामलों का खुलासा

पलामू : पलामू पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनपर जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ण कारोबारी से फायरिंग कर दो करोड़ की रंगदारी मांगने, बंधन बैंक लूट, CSP में लूट समेत आधा दर्जन लूट की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, बाइक और लूट का सामान बरामद किया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी चंदन सिन्हा व डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि विशेष टीम ने सोनी हार्डवेयर के मालिक राजन कुमार सोनी से फायरिंग कर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद दुबे, शिव सत्यम, सूरज पासवान, अभिषेक तिवारी, आशुतोष दीक्षित, दिव्यांग शुक्ला, अमित और श्याम के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के साथ ही विश्रामपुर, नावा बाजार, उंटारी रोड एवं पड़वा थाना से संबंधित लूट कांडों का उद्भेदन हो गया है।

पुलिस ने इनके पास से तीन देशी तमंचा, तीन मैगजीन, सात गोली, तीन देशी पिस्तौल, 315 बोर की पांच गोली, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड के अलावा 10 हजार नकद, एक अपाचे, एक पल्सर, एक बरामद किया है. ग्लैमर बाइक। और एक स्कूटी बरामद की है।

पलामू न्यूज़ टुडे हिंदी