Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपटनाबिहार

नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, भाजपा के दो डिप्टी सीएम समेत नौ लोगों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पटना : नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हो गये हैं। रविवार को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल कर लिया है। सीएम की कुर्सी संभालने से पहले रविवार को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया और राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें पहले जेडीयू विधायक और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया।

राज्यपाल ने नीतीश कुमार समेत 9 लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। नीतीश कुमार के अलावा जिन दो चेहरों को बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम का पद मिला है उनमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं।

नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली। इसके अलावा विजय चौधरी, श्रवण कुमार, डॉ. प्रेम कुमार, संतोष कुमार सुमन, विजेंद्र यादव, सुमित सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पशुपति पारस, जीतन राम मांझी समेत एनडीए घटक दल के सभी नेता मौजूद हैं।

अगर नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर की बात करें तो करीब 24 साल के इस राजनीतिक काल में नीतीश कुमार आठ बार बिहार के सीएम पद पर रहे। 28 जनवरी को जब नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद की शपथ ली तो यह नौवीं बार था जब नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने। बिहार के सीएम बनने से पहले नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में भी मंत्री थे।

नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को बिहार के सीएम बने। नीतीश कुमार पहली बार 2000 में सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने। 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार दूसरी बार सीएम बने। तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को नीतीश कुमार बिहार की सत्ता में आये। 22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार चौथी बार बिहार के सीएम बने। इसके बाद 20 नवंबर 2015 को नीतीश कुमार की पांचवीं बार ताजपोशी हुई। 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार छठी बार बिहार के सीएम बने। 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार की सातवीं बार सीएम पद पर ताजपोशी हुई।

Bihar Nitish Kumar Cabinet