Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

अब इस तारीख को पलामू आयेंगे बागेश्वर धाम सरकार, कार्यक्रम तय

Palamu Bageshwar Dham Program

पलामू : अब जिले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) का प्रस्तावित कार्यक्रम अगले वर्ष 10 से 15 फरवरी के बीच निर्धारित किया गया है। पलामू के उपायुक्त द्वारा विभिन्न कारणों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम रद्द किये जाने के बाद हनुमंत कथा आयोजन समिति ने गुरुवार को पुरानी याचिका वापस ले ली और हाई कोर्ट में नयी रिट याचिका दायर की। बताया गया है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रस्तावित कार्यक्रम अब वर्ष 2024 में 10 से 15 फरवरी के बीच निर्धारित किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह कार्यक्रम निजी जमीन पर होगा। इसके लिए ग्राम सभा से अनुमति भी मिल गयी है। कार्यक्रम का पुराना स्थल जो नदी के किनारे था, पर्यावरण संतुलन बिगड़ने के मुद्दे पर उपायुक्त ने कार्यक्रम रद्द कर दिया था, लेकिन अब नये कार्यक्रम स्थल का चयन रैयती भूमि पर किया गया है, वहां इकोलॉजिकल बैलेंस बिगड़ने जैसी कोई बात नहीं है। यह आयोजन स्थल डाल्टनगंज शहर से 20 किलोमीटर दूर है।

दरअसल, पिछली सुनवाई में प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि पलामू के उपायुक्त ने विभिन्न कारण बताकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसलिए वह मामले में संशोधन याचिका दाखिल करना चाहते हैं। इसलिए समय दिया जाये। इसके बाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने आवेदक को समय उपलब्ध कराया।

Palamu Bageshwar Dham Program