Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

पलामू आयुक्त ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय की फाइलों और दस्तावेजों को खंगाला, कहा- निरीक्षण की गंभीरता को समझें अधिकारी

लातेहार : प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने नजारत शाखा के पंजियों की गहणता से अवलोकन किया।

Latehar Latest News Today

उन्होंने पदस्थापित कार्यालय कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों एवंं कार्यालय संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ा बही, आवंटन पंजी, लॉग बुक, चपरासी बही, कर्म पुस्तिका, भंडार पंजी, कैश बुक आदि विभिन्न पंजियों एवं दस्तावेजों की गहनता से अवलोकन किया। नजारत द्वारा खर्च की गई राशि के विरुद्ध प्राप्त वाउचर देखें और सभी वाउचर को सुरक्षित रखने का निदेश दिया। विभिन्न शीर्षो में पूर्व से चले आ रहे अवशेष राशि जो व्यय योग्य नहीं है, उसे चालान के द्वारा कोषागार के माध्यम से सरकार के समेकित निधि में जमा करने का निदेश दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने निरीक्षण की गंभीरता को समझने एवं वरीय पदाधिकारी को समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न पंजियों एवं सभी तरह के दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली में सुधार होता है। उन्होंने निरीक्षण एवं निदेश का सख्ती से अनुपालन का निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि इसके पूर्व वर्ष 2013 में तत्कालीन आयुक्त, पलामू द्वारा ही लातेहार जिले के नजारत शाखा का निरीक्षण किया गया है।

इसके पूर्व आयुक्त को लातेहार के सर्किट हाउस पहुंचने पर लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पंजियों की निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज, नजारत उप समाहर्ता संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, विधि शाखा प्रभारी सुजित सिंह, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, लातेहार नजारत शाखा के नाजिर विजय कुमार रजक, अशोक पासवान आदि उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today