Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ईडी दफ्तर पहुंच गये हैं। ईडी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों को अभिषेक प्रसाद के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे।

हालांकि, इससे पहले भी ईडी अधिकारी उनसे अवैध खनन मामले में पूछताछ कर चुके हैं। फिलहाल ईडी के अधिकारी आर्किटेक्ट विनोद सिंह और अभिषेक से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि ईडी अभिषेक के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट भी खंगाल रही है। साथ ही कई विषयों के बारे में पूछताछ भी कर रहे हैं।

अभिषेक ने इससे पहले ईडी को एक पत्र लिखा था, पत्र में उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी बीमार हैं, इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए 22 जनवरी के बाद का समय दिया जाये। इससे पहले 6 जनवरी को ईडी ने अभिषेक प्रसाद को समन भेजा था और 16 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने को कहा था। हालांकि वह ईडी दफ्तर नहीं जा सके थे। उनसे 1250 करोड़ रुपये के अवैध पत्थर खनन मामले में पूछताछ होनी थी।

Hemant Soren Press advisor