Breaking :
||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में अपेक्षाकृत कमजोर रहा मानसून, आसमान में बादलों और सूरज की चल रही लुकाछिपी

रांची समेत आसपास के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

रांची : राज्य में अब तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून कमजोर है। इसकी गतिविधि में कुछ बदलाव की संभावना है। आसमान में बादलों और सूरज की लुकाछिपी चल रही है। राजधानी रांची में बुधवार सुबह से धूप तो है लेकिन मौसम में उमस बनी हुई है। यह बारिश खेती के लिए तो अच्छी नहीं है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

1 जून से 15 अगस्त तक राज्य में सामान्य बारिश 658.9 मिमी होती है। लेकिन इस बार सिर्फ 410.9 मिमी बारिश हुई है। वर्षा की कमी 38 प्रतिशत है। हालांकि, अगस्त की शुरुआत में अच्छी बारिश के कारण यह कमी थोड़ी कम होकर 37 फीसदी पर आ गयी, लेकिन बारिश फिर थमने के बाद यह बढ़कर 38 फीसदी पर पहुंच गयी। जिलों की बात करें तो केवल दो जिले ऐसे हैं जहां सामान्य बारिश दर्ज की गयी है। ये जिले हैं गोड्डा और साहिबगंज।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ समेत राज्य के 20 जिले ऐसे हैं, जहां 20 फीसदी से ज्यादा और 60 फीसदी से कम बारिश हुई है। बाकी एक जिला है चतरा, जहां हालात ऐसे हैं कि 60 फीसदी से भी ज्यादा कम बारिश हुई है।