लातेहार में नक्सलियों द्वारा छुपाया गया छह किलो का सिलेंडर बम बरामद
Latehar Cylinder Bomb Recovered
लातेहार : लातेहार पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। गारू थाना क्षेत्र के जयगीर जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाये गये सिलेंडर बम को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। एसपी अंजनी अंजन और सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट डीके जोशी के निर्देश पर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षा बलों की नजर जंगल में एक पत्थर के नीचे छिपाकर रखे गये सिलेंडर बम पर पड़ी। बम को जब्त करने के बाद सुरक्षा बलों ने बम निरोधक टीम की मदद से जंगल में ही बम को निष्क्रिय कर दिया।
एसपी ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि संभव है कि नक्सलियों ने चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनायी हो। उन्होंने कहा कि पुलिस नक्सलियों के किसी भी नापाक मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस अभियान का नेतृत्व मयूर सूर्यकांत पेठवड़जकर ने किया। इस अभियान में जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Latehar Cylinder Bomb Recovered
लातेहार में नक्सलियों द्वारा छुपाया गया छह किलो का सिलेंडर बम बरामद
लातेहार में नक्सलियों द्वारा छुपाया गया छह किलो का सिलेंडर बम बरामद