Breaking :
||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: लापता महिला और उसकी दुधमुंही बच्ची का कंकाल बरामद, पति पर हत्या का आरोप

पलामू : मनातू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव के टोला भदईबथान से लापता उर्मिला देवी (22) और उसकी पांच माह की बेटी अनुष्का यादव का कंकाल गौरेया के जंगल में मिला है। दोनों एक जून से लापता थे।

साड़ी और पायल से कंकाल की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है। जंगली जानवरों ने कंकाल नोच डाला था। पुलिस व परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच जंगल से सड़ा-गला कंकाल बरामद हुआ। महिला के ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में नौडीहा बाजार के कोशियारा निवासी महिला के भाई भगवान कुमार यादव ने 4 जून को पति विकेश यादव समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उर्मिला की साजिश के तहत हत्या कर फिर उसका शव गायब कर दिया गया।

मृतका के भाई के मुताबिक 30 मई को उर्मिला और उनके पति के बीच घरेलू विवाद हुआ था। गांव वालों ने दोनों को समझाया था। इसके बाद दोनों घर आ गये थे। एक जून की रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश यादव के पिता अर्जुन यादव ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बहन कहीं चली गयी है। वह कहीं नहीं मिल रही है। इसके बाद उर्मिला की तलाश की गयी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला, इसके बाद 4 जून को साजिश के तहत उसकी हत्या की प्राथमिकी मनातू थाने में दर्ज करायी।

दर्ज प्राथमिकी में पति विकेश यादव, ससुर अर्जुन यादव के अलावा सास कितोे देवी, ननद सुनीता कुमारी, राम अवतार यादव, बैजनाथ यादव, सुधीर यादव को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान 10 जून को गौरैया जंगल से महिला का कंकाल बरामद किया।

मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार यादव ने बताया कि महिला के ससुराल वाले फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जायेगा। ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि हत्या कब और कैसे की गयी।