Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: JJMP के सब जोनल कमांडर ने किया सरेंडर, खोले कई चौंकाने वाले राज

JJMP अनिल भुइयां सरेंडर

पलामू : उग्रवादियों के साथ निर्णायक लड़ाई में पलामू पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति (JJMP) के सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां उर्फ प्रकाश जी उर्फ जयप्रकाश जी उर्फ ओम प्रकाश पिता कपिल भुइयां ने मंगलवार को एसपी चंदन कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 134 बटालियन व सीआरपीएफ 172 बटालियन गढ़वा के अधिकारियों के सामने एक देसी कट्टा और गोली के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

JJMP अनिल भुइयां सरेंडर
JJMP अनिल भुइयां सरेंडर

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर अनिल भुइयां ने सरेंडर कर दिया है। वह पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के खोकरा सेमरहट का रहने वाला है। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाला लाभ उसे दिया जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

उन्होंने बताया कि अनिल पलामू के हुसैनाबाद समेत कई इलाकों में सक्रिय रहा है और कई बड़ी वारदातों का आरोपी है। उसने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया है कि वह जमीन विवाद के चलते उग्रवादी संगठन में शामिल हुआ था। उसने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं।

JJMP अनिल भुइयां सरेंडर