Breaking :
||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत

पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के पास सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों मोपेड सवार युवकों की पहचान गुरुवार को हो गयी। एक मृतक की पत्नी और बहन ने दोनों शवों की पहचान की। थाना प्रभारी अंचित कुमार के मुताबिक, मृतकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के टेमराई गांव के बेने समद (22) और महेश टोपनो (25) शामिल हैं।

Satbarwa Accident News Today

रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर पोंची बाबा चौक के समीप बुधवार की शाम अर्श यात्री बस की चपेट में आकर दोनों मोपेड सवार युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एएसआई राजीव रंजन (वन) ने बताया कि टीवीएस मोपेड संख्या (जेएच 03 एए 4163) पर सवार होकर दोनों युवक मेदिनीनगर की ओर से लातेहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अर्श बस की चपेट में आ गये। करीब 25 मीटर तक बस के बगल के साइड हिस्से में फंसकर घिसटाते चले गये थे। एएसआई राजीव और पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया था।

इधर, एएसआई बसंत दुबे ने बताया कि गुरुवार को एमआरएमसीएच में दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सतबरवा थाना पहुंची बेने समद की बहन सुरमी समद और पत्नी मार्था गुड़िया ने शव की पहचान की। टीवीएस मोपेड की भी पहचान की। पुलिस ने मोपेड और बस को कब्जे में ले लिया है।

मृतक की बहन सुरमी समद ने बताया कि उसका भाई लोहरदगा के कुलहासा अपने ससुराल जाने के लिए एक दोस्त के साथ निकला था। उसकी मौत से रामनवमी की खुशी मातम में बदल गयी। पत्नी मार्था ने बिलखते हुई जानकारी दी कि उसके पति बेने की बात मोबाइल पर हुई थी। उन्होंने बताया था कि लातेहार पहुंच रहे हैं, जल्द ही लोहरदगा पहुंच जायेंगे। उन्होंने बताया कि सतबरवा थाना से जानकारी मिली की उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गयी है। उसका एक छोटा सा मासूम बच्चा है। हमलोग आदिवासी समुदाय से हैं। कहकर फिर से बिलखने लगी।

Satbarwa Accident News Today