Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में ट्रिपल मर्डर, मवेशी द्वारा फसल खाये जाने को लेकर दो परिवारों में विवाद, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

रांची : ओरमांझी में मामूली विवाद में गुरुवार दोपहर तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है। घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित झांझी टोला का है। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (42), सरिता देवी (39) और संजू देवी (25) हैं।

जानकारी के मुताबिक, जनेश्वर बेदिया के खेत में लगे फसल को उसके गोतिया के जानवर ने बर्बाद कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है।

इस मामले में प्रभारी ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि जानवर के द्वारा फसल चरने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुअर के फसल खाने की वजह से गांव के दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। इसी में घटना को अंजाम दिया गया।