Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, मोहम्मद परवेज लातेहार व विपिन कुमार दुबे बने महुआडांड के SDO

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारियों को एक जगह से दूसरे जगह पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी कर दी है।

कोडरमा के सतगांवा बीडीओ वैद्यनाथ उरांव को एसडीओ गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि पदस्थापन के लिए प्रतिक्षारत शीलवंत कुमार भट्ट को रामगढ़ एसडीओ बनाया गया है। इसीप्रकार गिरिजा शंकर महतो को चांडिल एसडीओ, रुद्र प्रताप को गढ़वा का अनुमंडल पदाधिकारी, हीरा कुमार को पलामू के छतरपुर का एसडीओ, रतन कुमार सिंह को गढ़वा नगर ऊंटारी का एसडीओ, पूर्णिमा कुमारी गुमला चैनपुर का एसडीओ, राजीव नीरज को गुमला का एसडीओ, पारुल सिंह को सरायकेला का एसडीओ, मुकेश मछुवा को पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर का एसडीओ, जयवंती देवगम को गुमला के बसिया का एसडीओ, महेंद्र छोटन उरांव को सिमडेगा सदर का एसडीओ, मोहम्मद परवेज को लातेहार का एसडीओ, विपिन कुमार दुबे को लातेहार के महुआडांड का एसडीओ , संतोष गुप्ता को गिरिडीह के सरिया का एसडीओ, सुरेंद्र उरांव को चतरा का एसडीओ, अनुराग कुमार तिवारी को पलामू के मेदिनी नगर सदर का एसडीओ, विजय कुमार को गढ़वा का एसडीओ , और राजीव कुमार को गोड्डा जिले के महागामा का एसडीओ बनाया गया है।

Jharkhand SDO Transfer Posting 2023