Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 346 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

Jharkhand Police Inspectors Transfer-Posting

रांची : राज्य में 346 पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले एक साथ किये गये हैं। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यालय ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। ये वे अधिकारी हैं जो तीन साल से एक ही जिले में तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार को गढ़वा, गोंदा थाना प्रभारी रवि ठाकुर को देवघर, हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का जेपीए हजारीबाग तबादला किया गया है। इनके अलावा बंसत कुमार को बोकरो, मंजू कुमारी को चतरा, रानी मुकुट को बोकारो, अक्षय कुमार राम को धनबाद, देवकी सांगा को रांची, विजय प्रकाश बेक को पलामू, आसमान बोदरा को पलामू, हरिप्रसाद शाह को दुमका, विकास गुप्ता को रांची तैनात किया गया है।

इसी तरह अजय कुमार-1 को रामगढ़, बासुदेव शाह को कोडरमा, रामचंद्र राम को पलामू, ज्योति प्रकाश कुजूर को पलामू, राकेश कुमार गुप्ता को धनबाद, दिनेश कुमार प्रजापति को सिमडेगा, हरेंद्र कुमार राय एसीबी, जुल्फेकार अली को सिमडेगा, नंदकिशोर प्रसाद को जेपीए हजारीबाग, मधुसूदन डे को जमशेदपुर, जीतराम महली को पलामू, संतोष कुमार गुप्ता को स्पेशल ब्रांच, रामबाबू मंडल को जमशेदपुर, शकुंतला नाग को देवघर, सुरेश राम को पलामू, महेश्वर प्रसाद रंजन को गोड्डा, सुरेंद्र कुमार सिंह को जेपीए हजारीबाग, गुलाम शाहिद अंसारी को पलामू भेजा गया है।

इसके साथ राजकुमार वर्मा को रांची, रणधीर कुमार को लातेहार, दिलीप कुमार को चाईबासा, आशुतोष प्रताप नारायण को पलामू, रणविजय शर्मा को चाईबासा, मनोज कुमार महतो को जामताड़ा, जेनेविभा लकड़ा को पलामू, रमाशंकर पटेल को पलामू, शंकर कुमार को स्पेशल ब्रांच हेरमन तिग्गा को जमशेदपुर, हीरालाल महतो को पदमा, रामचंद्र रजक को सरायकेला, विष्णु प्रसाद रावत को धनबाद, कृष्ण दत्त झा को देवघर, किशन दास को खूंटी, विनोद कुमार पासवान को सिमडेगा में तैनाती मिली है।

इनके अलावा योगेंद्र राम पासवान को जेपीए हजारीबाग, अरुण कुमार को एसीबी, नरेश प्रसाद सिंह को सीआईडी, चक्रवर्ती कुमार राम को स्पेशलब्रांच, वीरेंद्र कुमार राजवंशी को जमशेदपुर हैडक्वाटर, उपेंद्र कुमार मंडल को एसीबी आभास कुमार को स्पेशल ब्रांच, समीर सिंह को दुमका, पुष्पलता कुमारी को लोहरदगा, नागेंद्र प्रसाद सिंह को देवघर, तरुण कुमार को पदमा, छठु राम गौड़ को देवघर, ब्रिज कुमार को गढ़वा, अजय कुमार पंजीकर को नेतरहाट, मणिलाल राणा को देवघर भेजा गया है।

इसी प्रकार अनूप प्रसाद को चाईबासा, राजेंद्र प्रसाद टुडू को देवघर, अतीत कुमार को झारखंड जगुआर, प्रदीप कुमार महतो को आईजी रेल ऑफिस, विश्राम उरांव को पलामू, खुर्शीद आलम को बोकारो, दयानंद शाह को स्पेशल ब्रांच, चंद्रमणि भारती को जामताड़ा, कृष्णकांत पांडा को जेपीए हजारीबाग, हरदेव प्रसाद को रांची, देवराय को साहिबगंज, प्रवीण कुमार को रेल धनबाद, नंदकिशोर शाह को हजारीबाग नियुक्त किया गया है।

साथ ही जयंत तिर्की को जामता, अजय कुमार को सरायकेला, राजीव रंजन को चाईबासा, रवि ठाकुर को देवघर, राम प्यारे राम को रेल जमशेदपुर, रेनू गुप्ता को स्पेशल ब्रांच, रामनारायण ठाकुर को धनबाद, विनय कुमार सिंह को जेपीए, प्रमोद कुमार 1 को गुमला, फरीद आलम को सीआईडी, रमाकांत ओझा को रांची, शिवनारायण कामत को देवघर सहित अन्य का तबादला किया गया है।

Jharkhand Police Inspectors Transfer-Posting