Breaking :
||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में ट्रक और ऑटो की टक्कर में महिला समेत दो की मौत, कई घायल

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-मेदिनीनगर राजमार्ग एनएच 75 पर रजडेरवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास बुधवार सुबह 11.45 बजे ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें ऑटो पर सवार एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच और एक अन्य युवक को तुम्बागाड़ा के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाली महिला और बुजुर्ग के शव का मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। सतबरवा थाना के एएसआई बुद्धू उरांव के मुताबिक, मृतक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव के बुजुर्ग कंवलधारी सिंह और उसी गांव के अंतु सिंह की 35 वर्षीय पत्नी के रूप में की गयी है। पुलिस ट्रक व ऑटो को जब्त कर थाने ले आयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि ऑटो सतबरवा से सवारी लेकर मेदिनीनगर की ओर जा रहा था, जबकि अनियंत्रित ट्रक मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी। घटना के बाद एनएच पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी थी।