Sunday, March 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान दो मजदूर घायल, एक के पेट से पार हुआ सरिया, हालत नाजुक, रिम्स रेफर

लातेहार : रेलवे साइडिंग के पास फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना में एक मजदूर के पेट से लोहे का सरिया पार हो गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, संतोष उरांव और विकेश उरांव ट्रैक्टर से बालू डंप करने के लिए रेलवे साइडिंग के आसपास गये थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया वहां कीचड़ में फंस गया। इसे निकालने के लिए दोनों ट्रैक्टर के इंजन के ऊपर चढ़ गये। इसी दौरान ट्रैक्टर निकालते समय वह दूर जा गिरा। इसमें विकेश के पेट में लोहे की सरिया आर-पार हो गयी। संतोष के सिर पर भी काफी चोटें आयी हैं।

स्थानीय युवकों ने दोनों को सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया। दोनों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. एसएन चौधरी ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहाट के रहने वाले हैं।

Latehar Latest News Today