Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News Today

रांची : राज्य में लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 31 मार्च को कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। एक अप्रैल को भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। 2, 3 और 4 अप्रैल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 5 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को प्रदेश में 31 मार्च और एक अप्रैल के लिए मौसम गतिविधि अधिक होने की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और लोकल सिस्टम के कारण बादलों की गर्जना के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रदेश में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। ओले गिरने और वज्रपात की चेतावनी है। रांची में 30 अप्रैल से 1 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 30 डिग्री और न्यूनतम 20 से 17 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, न्यूनतम 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत प्रदेश के छह जिलों में एक से तीन घंटे के दौरान बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर को येलो अलर्ट जारी किया है।

जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले एक से तीन घंटे में खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची और सिमडेगा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे नहीं रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

Jharkhand Weather News Today