Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडराष्ट्रीय

15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को इससे संबंधित प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी है। सत्र में छह कार्य दिवस होंगे। इस दौरान द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जायेगा। कई विधेयक भी इसमें पेश किये जायेंगे।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नये नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की अगुवाई में सरकार को घेरते दिखायी देंगे। इससे पूर्व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को भाजपा ने अपना नेता प्रतिपक्ष बना रखा था पर उन पर विधानसभा में दलबदल का केस चल रहा है। हालांकि, पिछले करीब चार सालों से बाबूलाल ही सदन में भाजपा की अगुवाई कर रहे थे लेकिन पिछले दिनों पूर्व मंत्री और विधायक अमर कुमार बाउरी को भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष चुन लिया, जिसे कैबिनेट से भी स्वीकृति मिल चुकी है।

अब इसके बाद से माना जा रहा है कि अगले साल के आखिर में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव तक बाउरी अपनी भूमिका जोरदार तरीके से निभायेंगे। पिछले दिनों पांच में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आये। इस परिणाम के बाद भाजपा ऊंचे मनोबल के साथ शीतकालीन सत्र में दिखेगी।

Jharkhand Assembly Winter session