Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में ठंड और कोहरे को लेकर छह जिलों में येलो और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में ठंड और कोहरे के चलते मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए येलो अलर्ट और नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने आठ जनवरी तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की कक्षा एक से पांच तक बंद करने का आदेश दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौसम विभाग ने देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इन नौ जिलों में घने कोहरे और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर तक कम हो जायेगी।

विभाग ने इन छह जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरे या धुंध की वजह से सात जनवरी तक विजिबिलिटी 200 मीटर रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची में नौ जनवरी तक सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी। साथ ही 7 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि 5 और 6 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

गौरतलब हो कि कोहरे और वातावरण में 79 फीसदी नमी के कारण रांची में विजिबिलिटी कम हो गयी है, जिसके कारण कई फ्लाइट्स रांची से उड़ान नहीं भर सकीं। बेंगलुरु से एयर एशिया का I51621, पुणे से इंडिगो का 6E6484, कोलकाता से इंडिगो का 6E7623 और दिल्ली से इंडिगो का 6E5037 उड़ान नहीं भर सका।