Breaking :
||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल
Wednesday, May 1, 2024
झारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: घर में सो रहे परिवार पर गिरा खपरैल मकान, छप्पर व दीवार के नीचे छह लोग दबे

लोहरदगा : कुडू प्रखंड क्षेत्र की जीमा पंचायत के टिको बंदा टोली गांव में रविवार की सुबह करीब दो बजे गहरी नींद में सो रहे एक परिवार पर खपरैल मकान की छत व दीवार गिर गयी। इससे सभी छह ग्रामीण छत और दीवार के नीचे दब गये।

बताया जाता है कि दीवार के नीचे दबे एक युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए कुडू सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को रांची रिम्स और तीन को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। टिको बंदा टोली निवासी बोधना मुंडा, पत्नी बंधाइन मुंडाइन, बेटा छोटू मुंडा, बेटी छोटी कुमारी, उमेश मुंडा और पंचम मुंडा कच्चे खपरैल घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर की खपरैल छत और दोनों तरफ की दीवारें सो रहे परिवार पर गिर गयीं। इस घटना में सभी लोग घर में ही दब गये। किसी तरह छोटू मुंडा और पंचम मुंडा बाहर आये और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए कुडू सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बंधन मुंडाइन और उमेश मुंडा को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। तीन ग्रामीण बोधना मुंडा, छोटी कुमारी और छोटू मुंडा को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि पंचम मुंडा का इलाज कुडू सीएचसी में किया गया।

Lohardaga Latest News Today