Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंडरांची

रांची: दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रांची : रांची के धुर्वा थाना पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सचिंद्र मुंडा उर्फ मरांडी और अरशद अंसारी शामिल हैं। दोनों धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो के रहने वाले हैं। इनके पास से एक देशी बंदूक व एक बाइक बरामद हुई है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सिठियो डेल्ला बागीचा के पास बाइक से सिठियो से रिंगरोड की ओर आ रहे दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। बाइक पर पीछे बैठे युवक अरशद अंसारी के पास से एक देशी 12 बोर का तमंचा मिला है। दोनों ने कोई वैध दस्तावेज जमा नहीं दिखाया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम में सहित कृष्ण कुमार, सुभाष कुमार महतो, धनंजय कुमार गोप, चंदन शुभम शर्मा, महानंद कुमार, मनीष कुमार, परमानंद प्रसाद और सशस्त्र बल शामिल थे।