Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
मनिकालातेहार

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग गांव निवासी 26 वर्षीय पुनीता देवी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार ने एसआई के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

इधर, लातेहार होटवाग निवासी मृतका के पिता बुलाकी यादव ने पति योगेंद्र यादव, ससुर प्रेम सागर यादव, सास कुंती देवी, देवर बिनेश्वर यादव और मृतका के देवरानी के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच शुरू कर दी गयी है। मामले में दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

लातेहार मनिका थाना