Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
बालूमाथलातेहार

दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शुक्रवार की शाम बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के गाड़ी ग्राम अंतर्गत लोदमदाग टोला निवासी चंद्र उरांव के पुत्र प्रद्युन उरांव एवं साल्वे ग्राम निवासी जगरनाथ गंझू का पुत्र सिंटू कुमार शामिल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल प्रदुन उरांव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में घायल प्रदुन उरांव के सिर, कमर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं। प्रदुन उरांव बालूमाथ की ओर से बालू जतरा मेला देखने जा रहा था इसी बीच अनियंत्रित होकर दूसरे बाइक से टकरा गया।