Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पिता की बात से नाराज नाबालिग ने की आत्म*हत्या

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सुकरी गांव में एक तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम फूल कुमारी, पिता जगदीश भुईया बताया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतिका के पिता जगदीश भुईया ने बताया कि कल उन्होंने रामनवमी पूजा के लिए बच्ची से घर की साफ-सफाई करने को कहा था, जिससे वह नाराज हो गयी थी। रात में खाना बनाने के बाद बेटी घर के अंदर सोने चली गयी, जबकि पिता घर के बाहर खाट पर सो रहे थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुबह जब घर का दरवाजा खोला तो देखा कि बेटी फंदे से लटकी हुई है। उसका पैर घुटने के पास जमीन को छू रहा है। पिता ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Latehar Latest News Today