Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

कोलियरी प्रबंधन क्षेत्र के स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता नहीं दे रही सीसीएल, मजदूर पलायन को विवश : मजदूर यूनियन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : एटक मजदूर यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष शीतल साहू की अध्यक्षता में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे जोगियाडीह गांव के बिरसा मैदान में हुई। बैठक में बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित आरा चमातू व तेतरियाखाड़ कोलियरी में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यूनियन सदस्यों का कहना था कि सीसीएल कोलियरी प्रबंधन क्षेत्र के स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता नहीं दे रहा है। जिससे यहां के मजदूर बाहर जाने को विवश हैं।

अध्यक्ष शीतल साहू ने कहा कि सरकारी नियमों के मुताबिक क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों को 75 फीसदी स्थानीय मजदूरों को काम देना होता है। लेकिन अगर आकलन किया जाये तो सभी कंपनियां इस नियम का पालन नहीं कर रही हैं। जिसका मजदूर संघ विरोध करता है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करते हुए ऐसी कंपनियों के खिलाफ बिगुल फूंकने का निर्णय लिया। इस बैठक में तुलसीराम, प्रेम विश्वकर्मा सहित संस्था के सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।